Delhi: महिला ने लिव-इन में रहने वाले पाटर्नर का काट लिया प्राइवेट पार्ट, कारण कर देगा हैरान

इंटरनेट डेेस्क। दिल्ली के वजीराबाद में एक ऐसी घटना सामने आई हैं, जो आपको हिलाकर रख देगी। यहां एक महिला ने गुस्से में आकर अपने लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घायल युवक एक झोलाछाप डॉक्टर है जिसने हाल ही में दूसरी शादी कर ली थी। इससे आरोपी महिला नाराज थी। घायल युवक खुद अस्पताल पहुंचा। युवक का ऑपरेशन कर अंग जोड़ दिया गया है जबकि पुलिस फरार महिला की तलाश कर रही है। 

पुलिस ने किया मामला दर्ज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला की तलाश में एक टीम बिहार के कटिहार भेजी गई है। जानकारी के मुताबिक, 22 साल का रमेश (परिवर्तित नाम) एक झोलाछाप डॉक्टर है जो जगतपुर गांव में क्लिनिक चलाता है। करीब दो साल पहले उसकी मुलाकात दो बच्चों की मां शायरा से हुई थी और वे दोनों वजीराबाद की गली नंबर नौ में लिव-इन पार्टनर की तरह रहने लगे थे। रमेश ने कुछ दिनों पहले किसी और से शादी कर ली थी जिससे शायरा काफी नाराज थी और इसी बीच बुधवार को रमेश शायरा से मिलने उसके पास पहुंचा। 

काटा प्राइवेट पार्ट
पुलिस ने बताया कि शायरा ने हमले से पहले व्यक्ति को कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया था और इसके बाद मौका देखकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक वजीराबाद की रहने वाली आरोपी अमीना खातून के साथ पिछले दो साल से रिश्ते में था। अपने बयान में पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह 24 फरवरी को दिल्ली आया था। उसने यह भी दावा किया कि वे दोनों एक-दूसरे को पिछले दो साल से जानते थे। पुलिस ने बताया कि नाराज शायरा ने मौका देखकर युवक का प्राइवेट काट दिया और वहां से फरार हो गई। 

pc- x.com