Dev Diwali 2026: जाने किस दिन है इस बार देव दिवाली, क्या रहेगा इस दिन दीपदान का शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में देव दिवाली का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली देव दिवाली को देवताओं की दिवाली भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी। इसी खुशी में सभी देवी-देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया था।

इस बार कब हैं 
साल 2026 में देव दिवाली 24 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान और दीपदान का विशेष महत्व है। जानते हैं देव दिवाली की सही तिथि, दीपदान का शुभ मुहूर्त ।

कब है देव दिवाली?
पंचांग के अनुसार, साल 2026 में कार्तिक पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होगी और 24 नवंबर की रात 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि और पूर्णिमा के चंद्रमा की उपस्थिति के आधार पर 24 नवंबर दिन मंगलवार को देव दिवाली मनाई जाएगी।

दीपदान का शुभ मुहूर्त
देव दिवाली पर प्रदोष काल में दीपदान करना बेहद शुभ माना जाता है।
प्रदोष काल देव दिवाली मुहूर्तः शाम 5 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक
लाभ चौघड़िया मुहूर्तः शाम 7 बजकर 5 मिनट से लेकर 8 बजकर 24 मिनट तक
इस दौरान श्रद्धालु गंगा घाटों, मंदिरों और घरों में दीप जलाकर भगवान शिव, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना कर सकते हैं।

pc- mypandit.com