Devshayani Ekadashi 2026: जाने किस दिन हैं देवशयनी एकादशी, विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक
- byShiv
- 02 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू शास्त्रों में एकादशी के व्रत को सभी व्रतों में बहुत खास और बड़ा माना गया है। ऐसे में अब देवशयनी एकादशी भी आने वाली है। इस दिन देवता शयनकाल में चले जाते हैं और विष्णु जी चार माह तक समुद्र में क्षीरनिद्रा में रहते है। देवशयनी एकादशी इस साल 25 जुलाई को रहेगी। इस दिन के बाद से चातुर्मास शुरू हो जाएंगे।
देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जुलाई 2026 को सुबह 9.12 पर शुरू होगी और अगले दिन 25 जुलाई 2026 को सुबह 11.34 पर समाप्त होगी। उदयातिथि में एकादशी 25 जुलाई को मनाई जाएगी।
पूजा मुहूर्त - सुबह 7.21 - सुबह 9.03
व्रत पारण - 26 जुलाई 2026 को सुबह 05.39 से सुबह 08.22 के बीच देवशयनी एकादशी का व्रत खोला जाएगा।
देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का शुभ आरंभ होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं, जिसके चलते विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त नहीं माने जाते।
pc- desicomments.com





