Devutthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी के दिन जरूर करें आप भी ये काम...मिलेगी विशेष कृपा...ध्यान रखें इन नियमों का भी...
- byShiv
- 17 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन किए गए व्रत का बहुत का बहुत ही बड़ा फायदा मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल की देवशयनी एकादशी से चार महीने की योग निद्रा में गए भगवान विष्णु इसी दिन जागते हैं। श्रीहरि के जागने के साथ ही चातुर्मास समाप्त हो जाता है और शादी-विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते है।
कब हैं व्रत
इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026 को रखा जाएगा। देवउठनी एकादशी के दिन ही इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह 2026 का शुभ मुहूर्त
इस साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 07 बजकर 16 मिनट से प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 21 नवंबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट पर होगा। क्योंकि उदयातिथि और व्रत के नियमों के अनुसार मुख्य तिथि 20 नवंबर को पड़ रही है, इसलिए देवउठनी एकादशी का व्रत और पूजन 20 नवंबर को ही किया जाएगा. वहीं, इसके अगले दिन यानी 21 नवंबर 2026 को पारंपरिक रूप से तुलसी विवाह का आयोजन होगा।
एकादशी के दिन जरूर करें ये काम
इस दिन अपनी क्षमता अनुसार दान-पुण्य करना बेहद शुभ होता है, अगर संभव हो तो इस दिन किसी पवित्र नदी या गंगा में स्नान करें।
जिन लोगों के विवाह में अड़चनें आ रही हैं, उन्हें देवउठनी एकादशी के दिन केसर, केला या हल्दी का दान अवश्य करना चाहिए. इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और जल्द विवाह के योग बनते हैं।
इन गलतियों से बचें, वरना अधूरा रह जाएगा व्रत का फलर
चावल का सेवन न करेंः धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी एकादशी पर चावल खाना वर्जित है, चाहे आपने व्रत रखा हो या नहीं।
तामसिक चीजों से दूरी
एकादशी के दिन मांस और मदिरा का सेवन तो दूर, इन्हें घर के भीतर लाना भी अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में नकारात्मकता और परेशानियां बढ़ती हैं।
महिलाओं का सम्मान करें
इस दिन घर की या बाहर की किसी भी महिला का अपमान भूलकर भी न करें, चाहे वे उम्र में आपसे छोटी हों या बड़ी, उनका अनादर करने से व्रत के सारे पुण्य नष्ट हो जाते हैं।
pc- ndtv india






