Devutthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी से जुड़े ये काम करने चाहिए आपको जरूर, मिलता हैं इसका बड़ा...

इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में एकादशी का बहुत बड़ा महत्व बताया गया है। वैसे अगर एकादशी में अगर देवउठनी एकादशी हो तो फिर उसका महत्व और बढ़ जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के 4 महीने की योग निद्रा से जागने के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और तुलसी जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर तुलसी से जुड़े कुछ विशेष काम करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। आज जानते हैं उनके बारे में।

कब है देवउठनी एकादशी 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा।

तुलसी विवाह का है खास महत्व
देवउठनी एकादशी पर भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह कराने की परंपरा है। इसे तुलसी विवाह भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही परिवार पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

करें तुलसी से जुड़े ये उपाय
देवउठनी एकादशी पर तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित करें।
इस शुभ दिन पर तुलसी के पौधे में पीले धागे में 11 गांठ लगाकर बांधें।
देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को कच्चा दूध अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं।
भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अतिप्रिय हैं। देवउठनी एकादशी के दिन उन्हें 11 तुलसी दल जरूर अर्पित करें।
तुलसी के पास बैठकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।
तुलसी के पौधे में कलावा बांधकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करें।

pc- www.hmtvlive.com