Dhanteras 2024: धनतेरस के साथ ही आज से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत, जाने आज खरीदारी का शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत आज से होने जा रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस से इसकी शुरूआत होती हैं और भाई दूज के दिन ये त्योहार पूरा होता है। ऐसे में आज के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा आराधना की जाती है। इस दिन सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन, भूमि आदि की खरीदारी करते हैं। वैसे आपको बता दें कि कार्तिक त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर, मंगलवार को सुबह 10.32 मिनट पर होगी जबकि समापन 30 अक्तूबर को दोपहर 01.15 मिनट पर होगी।

धनतेरस पर खरीदारी के कई मुहूर्त

पहला मुहूर्त 
आज धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है। यह योग बहुत ही शुभ माना गया है। इस योग में खरीदारी करना बहुत ही लाभदायक होता है। यह योग सुबह 6 बजकर 31 मिनट से लेकर अगले दिन सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इस मुहूर्त में खरीदारी करना सबसे अच्छा होगा। 

दूसरा मुहूर्त 

आज दूसरा मुहूर्त अभिजीत मिलेगा। अभिजीत मुहूर्त का दिन का सबसे अच्छा मुहूर्त माना जाता है। यह सुबह 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इसमें आप खरीदारी करें।

तीसरा मुहूर्त 

आज धनतेरस पर खरीदारी के लिए तीसरा मुहूर्त प्रदोष काल का मिलेगा। प्रदोष काल आज शाम 6 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त के दौरान आप शुभ खरीदारी के साथ-साथ भगवान धन्वंतरि, कुबेर देवता और मां लक्ष्मी की पूजा करें।

आज धनतेरस पर क्या करें
धनतेरस के पर्व से पांच दिनों का दीपोत्सव का आरंभ हो जाता है। धनत्रयोदशी पर आज घर में सबसे पहले गंगाजल से छिड़काव कर पवित्र करें। फिर शाम को दीपक जलाकर भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव का आह्रान करें।

pc- shresthup.tv