Dhanteras 2024: जान ले आप भी धनतेरस पर माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा विधि, साथ ही किन बातों का आपको रखना हैं ध्यान

इंटरनेट डेस्क। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल 29 अक्तूबर 2024 यानी के आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा की जाती है। धनतेरस दिवाली उत्सव का पहला दिन होता है और फिर पांच दिनों तक यह त्योहार चलता है। तो आज जाने माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा विधि।

माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा विधि
सबसे पहले लकड़ी चौकी पर कुबेर,गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति की स्थापना करें। 
उनका पूजन अक्षत, सिंदूर, फूल, दूर्वा, पान का पत्ता, सुपारी, धूप, दीप, नैवेद्य आदि से करें। 
इसके साथ ही भगवान गणेश को मोदक, माता लक्ष्मी को खीर और कुबेर जी को धनिया की पंजीरी का भोग लगाएं।
इनके मंत्रों का उच्चारण करें। 
कलम, खाताबही आदि का भी पूजन करें। 
लक्ष्मी चालीसा और कुबेर चालीसा का पाठ करें और फिर आरती करें। 

क्या खरीदें
धनतेरस पर आप अपने घर की रसोई के लिए कोई न कोई बर्तन जरूर खरीदें। इस दिन तांबे, पीतल और चांदी के बर्तन खरीदना बेहद शुभ होता है। लेकिन स्टील, कांच, एल्युमिनियम और लोहे के बर्तन इस त्योहार पर खरीदने से आपको बचना चाहिए।
धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन और कुबेर यंत्र खरीदना शुभ होता है। 
इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी अच्छा माना जाता है।

pc- sanmarg.in