Dhanteras 2024: जान ले कब हैं धन तेरस और क्या हैं खरीदारी का शुभ मुहूर्त, इस जरूर करने चाहिए ये काम
- byShiv
- 25 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। धनतेरस का त्योहार दीवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है और यह त्योहार खुशहाली, समृद्धि का त्योहार होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार इस साल 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। धनतेरस जिसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आज जानेंगे इसके शुभ मुहूर्त आदी के बारे में
होती हैं भगवान धन्वंतरि की पूजा
जानकारी के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। साथ ही यह दिन कुबेर और लक्ष्मी माता की पूजा के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में धनतेरस की त्रियोदशी तिथि 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू हो जाएगी जो 30 अक्तूबर दोपहर एक बजकर 15 मिनट खत्म होगी। धनतेरस के लिए 29 अक्तूबर को गोधूली काल शाम 6 बजकर 31 मिनट से रात 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। यानी धनतेरस के पूजन के लिए एक घंटा 42 मिनट का समय रहेगा।
क्या करें धनतेरस के दिन
धनतेरस पर सोने और चांदी या बर्तन की खरीदारी करनी चाहिए। इसके साथ ही भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। घर की साफ-सफाई और सजावट करनी चाहिए। वहीं धनतेरस के दिन किसी से न कर्ज लेना चाहिए और ना ही कर्ज देना भी चाहिए।
pc- indiacsr.in