Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन आपको घर में जरूर लानी चाहिए ये चीजे, साथ ही धनवृद्धि के लिए जरूर करें ये उपाय

इंटरनेट डेस्क। आज से पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत हो चुकी हैं और आज धनतेरस का त्योहार है। आज के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा आराधना की जाती है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल 29 अक्तूबर 2024 यानी के आज धनतेरस है। ऐसे में आज जानेंगे धनतेरस पर धन वृद्धि के उपाय।

धनतेरस पर धन में वृद्धि के उपाय
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि देव,माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजन का का विशेष महत्व होता है। धनतरेस पर अगर आप चाहते हैं मां लक्ष्मी और कुबेर देव प्रसन्न हो तो एक जोड़ा लौंग अर्पित करें। इस उपाय से धन से संबंधित समस्याएं दूर होंगी। 

धनतेरस के दिन आपको क्या क्या खरीदना चाहिए
सोने या चांदी के आभूषण
लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा
बर्तन
झाड़ू
सूखा धनिया
खील-बताशे
गोमती चक्र-कोड़ियां
pc- mahakaltemple.com