Dhanteras 2026: जाने किस दिन हैं धन तेरस, पूजा का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त, इस दिन खरीदनी चाहिए ये चीजें
- byShiv
- 02 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। नवंबर का महीना आ चुका हैं और त्योहारों की शुरूआत भी हो चुकी है। पांच दिनों का त्योहार दिवाली भी नजदीक है। हिंदू धर्म में यह समय बेहद खास माना जाता है। इसे नई शुरुआत, शुभता और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। दिवाली के पांच दिवसीय पर्व का आरंभ धनतेरस से होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनत्रयोदशी या धनतेरस के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष विधान है। साथ ही खरीदारी के लिहाज से भी धनतेरस का दिन बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में धनतेरस कब मनाई जाएगी, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इस दिन किन चीजों को खरीदना शुभ रहता है।
कब है धनतेरस 2026?
इस साल धनतेरस का पर्व 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
त्रयोदशी तिथि प्रारंभः 6 नवंबर 2026 को सुबह 10.30 बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्तः 7 नवंबर 2026 को सुबह 10.47 बजे
पूजा का शुभ मुहूर्तः शाम 06.02 बजे से रात 07.57 बजे तक
प्रदोष कालः शाम 05.33 बजे से रात 08.09 बजे तक
वृषभ कालः शाम 06.02 बजे से रात 07.57 बजे तक
अभिजीत मुहूर्तः दिन में 11 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक
धनतेरस पर क्या खरीदें?
धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
इस दिन सोने और चांदी के आभूषण या सिक्के खरीदना भी शुभ माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी की कृपा और धन-वैभव से जोड़कर देखा जाता है।
धनतेरस पर पीतल, तांबे और अन्य धातुओं के बर्तन खरीदना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
धनतेरस पर झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसे घर लाने से दरिद्रता दूर होती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।
धनतेरस पर क्या नहीं खरीदें?
तेल, घी और नमकः धनतेरस के दिन तेल, घी और नमक खरीदने से बचने की मान्यता है।
लोहे की वस्तुएंः धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें घर लाने से बचना चाहिए।
pc- bhaktvatsal.com






