Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की सुनामी, 16 दिनों में कमा डाले 1500 करोड़
- byShiv
- 04 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर इस समय धुरंधर 2 की सुनामी आई हुई है। रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने जो कर दिखाया है, उसने बॉलीवुड के पिछले सारे कीर्तिमानों को बौना साबित कर दिया है। धुरंधर द रिवेंज ने रिलीज के महज 16 दिनों के अंदर ही भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जो तहलका मचाया है।
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर द रिवेंज अब भारत में ₹1,000 करोड़ के नेट कलेक्शन क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिलीज के दूसरे हफ्ते के अंत तक इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹961 करोड़ बटोर लिए हैं।
वर्ल्ड वाइड 1500 करोड़ पार
फिल्म की कामयाबी सिर्फ देश तक सीमित नहीं है, बल्कि ओरवसीज में भी इसने झंडे गाड़ दिए हैं। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में ₹1,501 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू लिया है। महज दो हफ्तों के अंदर वर्ल्डवाइड इतनी बड़ी कमाई करने वाली यह अब तक की पहली भारतीय फिल्म बन गई है।
pc- parbhat khabar






