Dhurandhar 2:रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने सात दिनों में कमा डाले 1000 करोड़, कोई भी नहीं हैं इसकी....

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2 का क्रेज उस लेवल पर है की किसी को कुछ नहीं दिख रहा हैं जो जा रहा हैं वो बस इसी फिल्म को देखकर आ रहा है। ऐसे में रणवीर सिंह की इस फिल्म ने सिर्फ 7 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों एनिमल, बजरंगी भाईजान, सीक्रेट सुपरस्टार वगैरह को पीछे छोड़ दिया है। 

अब धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी है, जिसमें साउथ की बाहुबली 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों का दबदबा रहा है। बुधवार को एक बार फिर से सिंगल डे कलेक्शन का रिकॉर्ड बनाते हुए धुरंधर 2 ने ये शानदार कमाल कर डाला।

डायरेक्टर आदित्य धर की स्टोरीटेलिंग धुरंधर 2 के लिए लोगों को इस तरह थिएटर्स तक खींच रही है कि नॉर्मल वर्किंग डेज में ये सिंगल डे कलेक्शन के रिकॉर्ड बना रही है। धुरंधर 2 ने पहले 7 दिनों में हर दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया है। बुधवार की कमाई के साथ धुरंधर 2 का नेट कलेक्शन 7 दिनों में कुल 623 करोड़ हो चुका है। बॉलीवुड में 600 करोड़ क्लब में पहली एंट्री शाहरुख की जवान ने की थी, जिसे 25 दिन लगे थे। स्त्री 2 ने 39 दिन और छावा ने 65 दिनों में ये माइलस्टोन पार किया था।

pc- newsbytesapp.com