Dhurandhar: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के सीक्वल को मिला ये नाम, जाने किस दिन आ रहा टीजर

इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का धमाका अभी थमा भी नहीं है और अब दूसरे धमाके की तैयारी पूरी हो चुकी है। ‘धुरंधर’ का सीक्वल मार्च में रिलीज होने जा रहा है। यह पहले ही अनाउंस हो चुका था। ‘धुरंधर’ के दीवानों के लिए अब सबसे बड़ी खबर ये है कि सीक्वल का ऑफिशियल टाइटल सामने आ गया है।

वैसे ‘धुरंधर’ के अगले पार्ट का टीजर, 23 जनवरी को सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के साथ थिएटर्स तक पहुंच रहा है। अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट बता रही है कि ‘धुरंधर’ के टीजर को सेंसर सर्टिफिकेट मिल चुका है।

‘धुरंधर’ के सीक्वल को सर्टिफिकेट मिलने के साथ ये भी सामने आ गया है कि फिल्म का ऑफिशियल टाइटल है ‘धुरंधररू द रिवेंज’, पहली फिल्म के अंत में मेकर्स ने अपने हीरो के बदले यानी ‘रिवेंज’ को टीज तो किया था, लेकिन तब इसे ऑफिशियल टाइटल की तरह रिवील नहीं किया गया था।

pc- siasat.com