Dhuranthar 2: रणवीर ने भी माना राकेश बेदी का लोहा, कहा- फिल्म 1हजार करोड़ कमाएगी तो 500 करोड़ आपकी वजह से
- byShiv
- 19 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। फिल्म धुरंधर की आंधी ने इंटरनेट पर चक्का जाम कर दिया है। हर ओर बस इस फिल्म की ही चर्चा हो रही है, आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने कराची के राजनेता जमील जमाली का रोल प्ले किया है। पहले पार्ट में तो उन्होंने लाइमलाइट लूटी ही, अब धुरंधर 2 में भी राकेश ने गर्दा उड़ा दिया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूजर्स का कहना है फिल्म के असली ’धुरंधर’ तो राकेश बेदी निकले।
सेकंड पार्ट में उनका किरदार पहले से ज्यादा पावरफुल है, राकेश बेदी के काम को पैसा वसूल बताया जा रहा है, अपने किरदार का दमखम बताते हुए राकेश ने एक इंटरव्यू हिंट भी दिया था, एक पॉडकास्ट में राकेश ने धुरंधर 2 पर बोलते हुए कहा- सेट पर बहुत अच्छी ट्यूनिंग रही, जब मेरा आखिरी दिन था तब रणवीर ने माइक अपने हाथ में लिया और बोला कि अगर ये फिल्म 1000 करोड़ का कलेक्शन करेगी तो उसमें 500 करोड़ राकेश जी की वजह से होंगे।
रणवीर के इस बयान से साफ होता है कि धुरंधर में राकेश बेदी का रोल कितना अहम और असरदार है, निगेटिव रोल में राकेश ने जिस तरह से ह्यूमर का तड़का लगाया है, उससे उनका कैरेक्टर और भी मजबूत हुआ है।
pc- mayapuri.com






