Dinesh Karthik: दक्षिण अफ्रीका में जाकर कार्तिक ने तोड़ डाला धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
- byShiv
- 28 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग सहित अन्तरराष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दिनेश कार्तिक ने दक्षिण अफ्रीका में अपने नाम का झंडा गाड़ दिया है। उन्होंने अब एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। दिनेश कार्तिक ने एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स की ओर से सोमवार को डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में पूर्व भारतीय कप्तान धोनी को एक मामले में पीछे छोड़ा।
बता दें कि कार्तिक अब टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सोमवार को 15 गेंदों पर 21 रन बना कर धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अब तक 361 टी20 पारियों में 7451 रन बना चुके हैं।
वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने टी20 कॅरियर में 342 पारियों में 7432 रन बनाए हैं। धोनी ये रन 38.11 के औसत से बनाए हैं। साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके एमएस धोनी अब केवल आईपीएल खेलते हैं।
pc-aaj tak