Diwali 2024: इस बार दिवाली पर रखें आप भी इन बातों का ध्यान, लक्ष्मी जी की बरसेगी कृपा

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में दिवाली के पर्व का बहुत महत्व है। वैदिक पंचांग अनुसार दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। ऐसे में आपको दिवाली पर कई बातों का ध्यान रखनें की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताएंगे जो वास्तु नियमों के अनुसार हैं और आपको दिवाली पर ये करनी ही चाहिए।

कपूर जलाएं
आप दिवाली से घर में नियमित रूप से कपूर अवश्य जलाएं, इससे वास्तु दोष की समाप्ति होती है और आपको कई सकारात्मक परिणाम मिलते है।  

दिवाली की पूजा उत्तर-पूर्व दिशा में करें
दिवाली की पूजा के समय हमेशा दिशा का ध्यान रखें। पूजा हमेशा उत्तर दिशा या पूर्व  दिशा में करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको धन लाभ होता है, पूजा के समय परिवार के सभी सदस्यों को पीले या लाल वस्त्र धारण करके ही पूजा करनी चाहिए।

pc- tv9