Diwali 206: आप भी हैं अगर आर्थिक तंगी से परेशान तो फिर कर सकते हैं धनतेरस की रात ये खास उपाय
- byShiv
- 03 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। दीपावली का त्योहार अब बिलकुल पास में आ चुका हैं और कुछ ही दिन बाकी बचे है। दिवाली के पांच दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का पहला पर्व धनतेरस होता है। हिंदू मान्यताओं में इस दिन को धन, वैभव और आरोग्य की प्राप्ति से जोड़कर देखा जाता है। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि के साथ मां लक्ष्मी, गणेश जी और कुबेर देव की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने और कुछ पारंपरिक उपाय अपनाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कि आर्थिक तंगी दूर करने के लिए धनतेरस पर कौन से उपाय करने चाहिए।
धनतेरस 2026 कब मनाई जाएगी?
पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर प्रारंभ होगी। इसका समापन 7 नवंबर को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा। इस वर्ष धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
सफेद खाद्य वस्तुओ का करें दान
धनतेरस पर आर्थिक बाधाओं से मुक्ति और घर में सकारात्मकता बनाए रखने के लिए कुछ अन्य उपाय भी किए जाते हैं। धार्मिक विश्वास के अनुसार, इस दिन चीनी, बताशे, चावल और खीर जैसी सफेद खाद्य वस्तुओं का दान करना मंगलकारी होता है।
दक्षिणावर्ती शंख का करें उपाय
इसके अतिरिक्त दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर पूजा से पहले और बाद में पूरे घर में छिड़काव करने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे घर का वातावरण पवित्र होता है और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
धनतेरस की शाम 13 दीपक जलाए
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस की शाम घर में 13 दीपक जलाना शुभ फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही प्रत्येक दीपक के पास कौड़ियां रखने की परंपरा भी प्रचलित है। ऐसी मान्यता है कि आधी रात के समय इन कौड़ियों को घर के किसी कोने में रखने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है।
pc- guptvrindavandham.org





