DL rules: लाइसेंस में पता, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी अपडेट करने की अब नहीं लगेेगी फीस! सरकार कर रही तैयारी
- byShiv
- 22 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े काम को लेकर केंद्र सरकार बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बदलाव करने के लिए एक ड्राफ्ट जारी किया है। इसमें लाइसेंस में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी जानकारी अपडेट कराने पर फीस खत्म करने से लेकर आवेदनों के निपटारे की डेडलाइन तय करने तक के प्रस्ताव शामिल हैं।
बदलेंगे नियम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसके अलावा, कुछ मामलों में तय समय के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर आवेदन को मंजूर मानने और सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाने की भी तैयारी है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इन प्रस्तावित बदलावों पर आम लोगों और संबंधित पक्षों से 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।
हो सकते हैं बदलाव
जानकारी के अनुसार अभी ये बदलाव केवल प्रस्ताव हैं और इन्हें लागू नहीं किया गया है। अगर सरकार इन प्रस्तावों को मंजूरी देती है, तो ड्राइविंग लाइसेंस में जानकारी बदलवाने, लाइसेंस रिन्यू कराने और दूसरी सेवाओं का लाभ लेने में लोगों को सुविधा मिल सकती है।
PC- NDTV INDIA






