Reels देखने में आप भी बिताते हैं बहुत ज्यादा समय? तो आज ही ऑन कर दें Instagram की ये सेटिंग

PC: Makeuseof

आज के समय में Instagram Reels मनोरंजन का एक लोकप्रिय माध्यम बन गया है। कई बार यूजर्स सिर्फ कुछ मिनट Reels देखने के लिए Instagram खोलते हैं, लेकिन एक के बाद एक वीडियो देखते हुए काफी समय निकल जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो Instagram का दैनिक समय सीमा फीचर आपके लिए काफी काम का हो सकता है।

इस फीचर की मदद से आप Instagram पर हर दिन बिताए जाने वाले समय के लिए एक सीमा तय कर सकते हैं। निर्धारित समय पूरा होने पर Instagram आपको रिमाइंडर देता है, जिससे आपको यह याद रहता है कि आपने ऐप पर कितना समय बिताया है।

Instagram पर  डेली टाइम लिमिट कैसे सेट करें?

Daily Limit सेट करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Instagram App खोलें और अपनी Profile पर जाएं।

अब ऊपर दाईं तरफ दिखाई देने वाले तीन लाइन वाले Menu (☰) पर टैप करें। इसके बाद Time Management विकल्प पर जाएं। यहां आपको Instagram इस्तेमाल करने के समय को Manage करने से जुड़े विकल्प दिखाई देंगे।

अब Daily Limit विकल्प को चुनें। यहां आप अपने लिए रोजाना Instagram इस्तेमाल करने की समय सीमा निर्धारित कर सकते हैं। अपनी जरूरत के अनुसार समय चुनने के बाद Setting को Save कर दें।

अब जब आप तय की गई दैनिक सीमा तक Instagram इस्तेमाल कर लेंगे, तो आपको एक Reminder दिखाई देगा। इससे आपको Reels देखने के दौरान समय का ध्यान रखने में मदद मिल सकती है।

क्यों जरूरी है यह सेटिंग?

अगर आप Instagram पर Reels देखते हुए अक्सर समय भूल जाते हैं, तो Daily Limit Setting को जरूर Try कर सकते हैं। इससे Social Media इस्तेमाल करने की आदत को बेहतर तरीके से Manage करने में मदद मिल सकती है।