फोन Duplicate Photos और Videos से बार बार भर जाता है? तो इस तरह एक बार में करें डिलीट

 pc: jagran

अगर आपके फोन की स्टोरेज बार बार फुल हो जाती है तो Duplicate फोटोज और वीडियोज  इसका कारण हो सकते हैं। व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और दूसरे ऐप्स से बार-बार मीडिया डाउनलोड होने के कारण एक ही फोटो या वीडियो की कई कॉपीज फोन में जमा हो जाती हैं। इन्हें एक-एक करके डिलीट करना काफी समय लेने वाला काम है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीकों से आप डुप्लीकेट फाइल्स को जल्दी खोजकर हटा सकते हैं।

गूगल फ़ोटोज से करें शुरुआत
अगर आप एंड्राइड  फोन इस्तेमाल करते हैं और गूगल फ़ोटोज में अपनी तस्वीरों का बैकअप रखते हैं, तो सबसे पहले वहां जाकर अनावश्यक फ़ोटोज और वीडियोज की जांच करें। हालांकि गूगल फ़ोटोज हर फोन में डुप्लीकेट फाइल्स को एक साथ पहचानकर हटाने का विकल्प नहीं देता, इसलिए इसके लिए फोन के File Manager या भरोसेमंद Cleaning Tool की मदद ली जा सकती है।

Files by Google से हटाएं Duplicate Files
एंड्राइड  यूजर्स के लिए Files by Google एक आसान विकल्प हो सकता है। ऐप खोलने के बाद नीचे दिए गए Clean सेक्शन में जाएं। यहां ऐप आपके फोन में मौजूद अलग-अलग तरह की अनावश्यक Files की जानकारी दिखा सकता है।

अगर Duplicate Files का विकल्प दिखाई दे, तो उसे खोलकर एक जैसी Files को देखें। जरूरी फोटो या वीडियो को हटाने से पहले ध्यान से जांच लें। इसके बाद जिन Files की जरूरत नहीं है, उन्हें Select करके Delete कर दें।

व्हाट्सएप की फाइल्स भी करें चेक 
कई बार फोन की Storage WhatsApp Media के कारण भी भर जाती है। व्हाट्सएप की Storage Management सुविधा में जाकर आप देख सकते हैं कि कौन-सी चैट्स ज्यादा स्टोरेज इस्तेमाल कर रही हैं। यहां से बड़ी और अनावश्यक फोटोज या वीडियोज को सेलेक्ट करके डिलीट किया जा सकता है।

डिलीट करने से पहले रखें ध्यान
Duplicate Photos और Videos हटाने से पहले जरूरी Files का Backup जरूर रखें। किसी Third-Party Cleaner App का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे अनावश्यक Permissions देने से बचें।