फोन अचानक हो जाए हैंग? 10 सेकंड की ये ट्रिक कर देगी काम आसान, अभी क्लिक कर जान लें
- byvarsha
- 22 Sep, 2026
PC: iDrop news
आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कॉलिंग, मैसेज, सोशल मीडिया, ऑनलाइन पेमेंट और दूसरे जरूरी कामों के लिए हम लगातार फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में अचानक फोन हैंग हो जाए और स्क्रीन पूरी तरह फ्रीज हो जाए, तो काफी परेशानी होती है। लेकिन ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है। एक आसान ट्रिक की मदद से आप फोन को दोबारा शुरू कर सकते हैं।
फोन हैंग होने पर क्या करें?
अगर फोन की स्क्रीन पर टच काम नहीं कर रहा है और पावर बटन दबाने के बाद भी फोन बंद नहीं हो रहा है, तो फोर्स रीस्टार्ट का विकल्प काम आ सकता है। कई स्मार्टफोन में इसके लिए पावर बटन और वॉल्यूम अप बटन को एक साथ करीब 10 से 15 सेकंड तक दबाकर रखना होता है। कुछ समय बाद फोन बंद होकर अपने आप दोबारा चालू हो सकता है।
हालांकि, सभी स्मार्टफोन में फोर्स रीस्टार्ट करने का तरीका एक जैसा नहीं होता। अलग-अलग कंपनियों और मॉडल में बटन कॉम्बिनेशन अलग हो सकता है। इसलिए अपने फोन के मॉडल के आधिकारिक निर्देश जरूर देखें।






