Don 3: रणवीर सिंह पर FWICE ने लगाया बैन! नहीं कर सकेंगे अब फिल्मों में

इंटरनेट डेस्क। धुरंधर में अपनी एक्टिंग से गरदा उड़ा देने वाले अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई ने एक बड़ा कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार एक्टर पर फेडरेशन ने बैन लगा दिया है। उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया गया है। पूरी इंडस्ट्री को बोल दिया गया है कि अब रणवीर के साथ काम ना किया जाए।

खबरों की माने तो ये फैसला फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 शूटिंग से कुछ दिन पहले अचानक छोड़ने की वजह से लिया गया है। फेडरेशन फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच चल रहे डॉन 3 विवाद को लेकर मध्यस्थता के लिए शामिल हुई थी। न्यूज 18 की रिपोर्ट अनुसार, फेडरेशन के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने इस मामले को काफी गंभीर बताया और एक्टर्स के बदलते ट्रेंड पर चिंता जताई थी।

जनकारी के अनुसार डॉन 3 फिल्म पहले से ही काफी देरी का सामना कर रही थी और अपनी बड़ी-बड़ी सितारों वाली कास्टिंग की वजह से लोगों में खूब चर्चा में है। फिल्म डॉन 3 पिछले कई सालों से अलग-अलग वजहों से टल रही है। रणवीर के अलावा इस फिल्म को पहले कियारा आडवाणी ने छोड़ा था। उन्होंने प्रेग्नेंसी के कारण इस प्रोजेक्ट के किनारा किया। फिर खबर आई कि विक्रांत मैसी, जो मेन विलेन बनने वाले थे वो भी फरहान की फिल्म छोड़कर चले गए। लेकिन ये विवाद तभी बढ़ा, जब रणवीर ने फिल्म छोड़ी।

pc- navbharat