Don 3: रणवीर सिंह का डॉन 3 छोड़ना फरहान अख्तर को दे गया करोड़ों का नुकसान, जाने क्या कहा फिल्ममेकर ने

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 इन दिनों अपनी कहानी से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में है। सुपरस्टार रणवीर सिंह का अचानक फिल्म से बाहर होना, फिल्ममेकर फरहान अख्तर को झटका दे गया। इस फिल्म से करोड़ों के नुकसान, साइनिंग अमाउंट और लगातार चल रही बयानबाजी सामने आ रही है।

इस फिल्म को लेकर फरहान ने पहली बार इस पूरे मामले पर खुलकर बात की है। उनका कहना है कि ऐसे दौर को देखकर वो फील करते हैं कि उन्हें शायद एक्टिंग की ओर वापस रुख कर लेना चाहिए। हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म से जुड़ी देरी और रणवीर सिंह के साथ हुए विवाद पर बात की। उन्होंने कहा- मैंने यही सीखा है कि जिंदगी में कुछ भी पक्का नहीं होता। जब तक चीज पूरी तरह बनकर सामने न आ जाए।

डॉन 3 का विवाद क्या है?
ये मामला तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने दिसंबर 2025 में अपनी फिल्म धुरंधर की रिलीज के बाद अचानक डॉन 3 छोड़ दी। इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करने वाले थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले से फरहान खुश नहीं थे। मीटिंग में ये बताया गया कि फरहान की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट इस फिल्म की प्री-प्रोडक्शन पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी थी। साथ ही, स्क्रिप्ट को हर स्टेज पर रणवीर की मंजूरी मिली थी।

pc- navbharat