Donald Trump: कनाडा के जंगलों की आग से अमेरिका के 15 राज्य प्रभावित, ट्रंप ने कहा- प्रदूषण की आर्थिक कीमत चुकानी होगी कनाडा को
- byShiv
- 18 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। कनाडा के जंगलों में इस समय भीषण आग लगी हुई और इस आग का असर अमेरिका पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कनाडा से उठे धुएं ने अमेरिका के मिडवेस्ट से लेकर नॉर्थईस्ट तक कई राज्यों को जहरीली धुंआ की चपेट में ले लिया है। बताया जा रहा हैं की इस धुंआ से करीब 15 राज्य प्रभावित हो रहे है।
ट्रंप हुए नाराज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह अपने जंगलों का सही तरीके से प्रबंधन नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से अमेरिका को गंभीर प्रदूषण झेलना पड़ रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि कनाडा की लापरवाही के कारण अमेरिका गंदी, प्रदूषित और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हवा से प्रभावित हो रहा है।
कनाडा पीएम से करेंगे बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा कि यह स्थिति पूरी तरह अस्वीकार्य है और वह इस मुद्दे पर कनाडा के प्रधानमंत्री से बात करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे जानबूझकर की गई लापरवाही बताते हुए कहा कि इससे अमेरिका को हर साल अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है, ट्रंप ने चेतावनी दी कि इस प्रदूषण की आर्थिक कीमत मौजूदा कनाडाई आयात पर लगाए जा रहे टैरिफ में जोड़ दी जाएगी।
pc- CNBC






