Donald Trump: यूक्रेन युद्ध समाप्त करने को लेकर ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बात, मिले ये संकेत
- byShiv
- 10 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के बारे में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर चर्चा की है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो न्यूयार्क पोस्ट ने बताया कि 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच यह पहली आधिकारिक बातचीत हुई है। उन्होंने यह नहीं बताया कि बातचीत कब हुई थी।
खबरों की माने तो पुतिन ने आखिरी बार फरवरी 2022 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात की थी। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने न तो रिपोर्ट की पुष्टि की है और न ही इसका खंडन किया है। एक साक्षात्कार में, ट्रंप ने न्यूयार्क पोस्ट को बताया कि उनके और पुतिन के बीच कितनी बार बात हुई है, यह न कहना ही बेहतर होगा।
बाल्टिक देश एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया ने रूस और बेलारूस के साथ दशकों पुराने ऊर्जा संबंधों को तोड़ने के एक दिन बाद रविवार को यूरोपीय पावर ग्रिड से जुड़ गए। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन ने इस कदम की सराहना की है।
pc- hindustan