Donald Trump: अफगानिस्तान के साथ युद्ध की स्थितियों में ट्रंप ने पाकिस्तान की कर डाली तारीफ, जो कुछ किया अच्छा किया....

इंटरनेट डेस्क। अफगानिस्तान से युद्ध जैसी स्थितियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की तारीफ की है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास आत्मरक्षा करने का अधिकार है। उन्होंने अफगानिस्तान के हमले में पाकिस्तानियों की मौत पर दुख जताया और कहा कि पाकिस्तान को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। 

क्या बोले ट्रंप
खबरों की माने तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके पाकिस्तान के साथ रिश्ते बहुत ही अच्छे हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव में दखल देने को लेकर जब ट्रंप से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं दखल देना चाहूंगा लेकिन मेरे पाकिस्तान के साथ संबंध बहुत अच्छे हैं। उसके पास एक महान प्रधानमंत्री है। वे अच्छे हैं। मैं जिन दो नेताओं का बहुत सम्मान करता हूं उसमें शहबाज शरीफ भी शामिल हैं।

अमेरिका ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिका के विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मामलों को अंडर सेक्रेटरी एलीसन एम हूकर ने भी कहा कि पाकिस्तान ने जो कुछ किया अच्छा ही किया है। वहीं अमेरिका ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि बड़े शहरों में रहने वाले लोग आतंकी गतिविधियों से सावधान रहें। उन्होंने कहा, मैंने पाकिस्तान की विदेश सचिव अमना बलोच से बात की है। हमारी नजर हर हालात पर बनी हुई है और हम पाकिस्तान का समर्थन करते रहेंगे। बता दें कि अमेरिका ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है।

pc- DD news,english.mathrubhumi.com,