Donald Trump: व्हाइट हाउस में आज से फिर ट्रंप की वापसी, 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर करेंगे हस्ताक्षर, मचेगा फिर से
- byShiv
- 20 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। आज 20 जनवरी हैं और डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में वापसी करने जा रहे हैं। यानी के ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभालेंगे। पद संभालने के बाद ही वह एक्शन में नजर आने वाले हैं। खबरों की माने तो व्हाइट हाउस में प्रवेश करने के तुरंत बाद वह 100 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। ओवल ऑफिस डेस्क पर ये उनका इंतजार कर रहे होंगे, जिसे उनकी टीम ने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के लिए तैयार कर रखा है। सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

किस तरह के हैं आदेश
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप के करीबी सहयोगियों में से एक स्टीफन मिलर ने बताया कि इसमें मुख्य रूप से पांच विषय शामिल होंगे। दक्षिणी सीमा को सील करना, सामूहिक निर्वासन, महिलाओं के खेल से ट्रांसजेंडर लोगों को रोकना, ऊर्जा अन्वेषण पर प्रतिबंध हटाना और सरकारी दक्षता में सुधार करना। ट्रंप की ओर से बाइडन के कुछ कार्यकारी आदेशों और कार्यों को वापस लेने की भी उम्मीद है। इनमें से प्रमुख हैं पेरिस जलवायु समझौता, जीवाश्म ईंधन उत्पादन पर प्रतिबंध हटाना। बाइडन ने अपने पहले दिन नौ कार्यकारी आदेश जारी किए थे। इनमें से छह में ट्रंप के फैसलों को पलटना शामिल था।

नई और अनुभवी टीम के साथ लौटेंगे ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार शपथ ग्रहण करेंगे। इस बार उनके पास पिछले कार्यकाल से अधिक का अनुभव है। वहीं टीम भी पिछले कार्यकाल से ज्यादा मजबूत हैं। कई टेक दिग्गजों को ट्रंप ने अपनी टीम में जगह दी है। इनमें एलन मस्क का नाम प्रमुख है। उनकी पार्टी रिपब्लिकन दोनों सदनों पर मजबूत है। यही वजह है कि ट्रंप पहले दिन से ही आक्रामक फैसले लेने को तैयार हैं। 2017 में खुद ट्रंप कहते थे कि उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है। मगर अब परिदृश्य बदल चुका है।
pc- Mint,texastribune.org, reuters.com