Facebook पर क्या-क्या सर्च किया, नहीं चाहते कोई देखे? ऐसे करें हिस्ट्री डिलीट
- byvarsha
- 03 Sep, 2026
PC: JAGRAN
क्या आप Facebook पर कुछ भी सर्च करते हैं और बाद में नहीं चाहते कि किसी को आपकी सर्च हिस्ट्री दिखाई दे? अगर हां, तो इसे आसानी से डिलीट किया जा सकता है। फेसबुक आपकी की गई सर्चेज को हिस्ट्री में सेव कर सकता है, लेकिन आप चाहें तो इसे कभी भी हटा सकते हैं।
फेसबुक सर्च हिस्ट्री कैसे डिलीट करें?
सबसे पहले अपने फोन में फेसबुकApp खोलें। इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले सर्च आइकन पर टैप करें। यहां आपको हाल में की गई Searches दिखाई दे सकती हैं।
अब Search Box के पास Edit या See All जैसा विकल्प दिखाई दे सकता है। इस पर टैप करें। इसके बाद आपकी पूरी सर्च हिस्ट्री खुल जाएगी।
अगर आप सिर्फ एक सर्च हटाना चाहते हैं, तो उसके सामने मौजूद X या डिलीट विकल्प पर टैप कर सकते हैं। वहीं, पूरी सर्च हिस्ट्री हटाने के लिए Clear Searches या Clear Search History का विकल्प चुनें।
कुछ नए फेसबुक ऐप वर्जन्स में सर्च हिस्ट्री की सेटिंग Accounts Center या Activity Log के अंदर भी मिल सकती है। इसलिए अगर आपको ऊपर बताए गए विकल्प नहीं दिख रहे हैं, तो फेसबुक की सेटिंग्स में सर्च हिस्ट्री या एक्टिविटी लॉग खोजें।
क्या सर्च हिस्ट्री डिलीट करने से सब कुछ हट जाएगा?
ध्यान रखें कि सर्च हिस्ट्री डिलीट करने का मतलब सिर्फ फेसबुक में आपकी सेव की गई सर्चेज को हटाना है। इससे आपकी प्रोफाइल , पोस्ट्स , मैसेजेस या फेसबुक अकाउंट डिलीट नहीं होता।
अगर आप अपनी पिवकी को लेकर ज्यादा सावधान हैं, तो समय-समय पर सर्च हिस्ट्री के साथ-साथ Activity Log और Privacy Settings भी Check करना अच्छा रहता है।






