DRDO RCI Apprentice 2026: डीआरडीओं में अप्रेंटिसशिप पदों पर आवेदन शुरू, चेक कर लें सभी डिटेल्स

PC: JAGRAN

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के तहत अनुसंधान केंद्र इमारत (RCI) ने ग्रेजुएट, टेक्नीशियन और ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो उम्मीदवार डीआरडीओ के साथ जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 195 पदों को भरा जाएगा।

पद और वर्गवार विवरण
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: 50 पद

टेक्नीशियन अप्रेंटिस: 30 पद

ट्रेड अप्रेंटिस: 115 पद

पात्रता एवं योग्यता की शर्तें
आयु सीमा: 1 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी आवश्यक है।

शैक्षणिक अंक: स्नातक (BE/B.Tech), डिप्लोमा या ITI में न्यूनतम 70% अंक या 7.5 CGPA हासिल करने वाले उम्मीदवार ही पात्र होंगे।

योग्यता:

ग्रेजुएट अप्रेंटिस: मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में B.E. / B.Tech।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस: संबंधित विषय में डिप्लोमा।

ट्रेड अप्रेंटिस: मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से ITI पास।

चयन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू की सूचना ईमेल द्वारा दी जाएगी।

सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

10वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट

योग्यता परीक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट/मार्कशीट

जाति प्रमाण पत्र व दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य वैध पहचान पत्र

आवेदन कैसे और कहाँ करें?

उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार नीचे दिए गए आधिकारिक पोर्टल्स पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं:

ग्रेजुएट और डिप्लोमा उम्मीदवार: NATS पोर्टल nats.education.gov.in के माध्यम से अप्लाई करें।

ITI उत्तीर्ण (ट्रेड अप्रेंटिस) उम्मीदवार: NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन करें।