Drishyam 3: अक्षय खन्ना ने फिल्म शूटिंग शुरू होने से 7 दिन पहले छोड़ दी थी दृश्यम 3, अभिषेक पाठक हो गए थे उस समय...
- byShiv
- 22 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। अजय देवगन की दृश्यम 3 का इंतजार जल्द समाप्त होने जा रहा है। अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्टूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का कन्क्लूजन दिखाया जाना है। इस बार की कास्ट में सबसे बड़ा बदलाव पुलिस अधकिारी के रोल में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत की कास्टिंग है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दृश्यम द कन्क्लूजन के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने एक ताजा इंटरव्यू में अक्षय खन्ना को लेकर नाराजगी जताई है। खुलासा किया है कि सब कुछ तैयार था, लेकिन शूटिंग शुरू होने से कुछ 7 दिन पहले ही अक्षय खन्ना ने अचानक फिल्म छोड़ दी। अभिषेक कहते हैं कि वह बहुत ही उथल-पुथल वाला हफ्ता था।
राइटर-डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया कि कैसे उन्हें और उनकी टीम को तब न सिर्फ अक्षय खन्ना की जगह किसी और एक्टर को ढूंढना था, बल्कि उस हिसाब से स्क्रिप्ट को भी फिर से लिखना था। जानकारी के अनुसार बीते साल दिसंबर 2025 में धुरंधर पार्ट 1 की बंपर सक्सेस के बीच खबर आई थी कि अक्षय खन्ना ने दृश्यम 3 छोड़ दी है। तब बताया गया कि मेकर्स के साथ उनके क्रिएटिव और पैसों को लेकर मतभेद हुए। जबकि फिल्म की शूटिंग क्रिसमस के एक हफ्ते बाद ही शुरू होने वाली थी। अभिषेक कहते हैं, मैं घबराहट तो नहीं कहूंगा, लेकिन हम इस पूरे आइडिया से खुश नहीं थे। मैंने सोचा कि ये क्या तरीका हुआ?
pc- abp news






