Drishyam 3: मोहनलाल की 'दृश्यम 3' ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में कमा डाले करोड़ों रुपए

इंटरनेट डेस्क। मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 का इंतजार समाप्त होने जा रहा है। जीतू जोसेफ निर्देशितत इस फिल्म में मोहनलाल ने लीड रोल प्ले किया है। बता दें कि यह ब्लॉकबस्टर दृश्यम फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है। इसी के साथ दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।

मोहनलाल स्टारर अपकमिंग दृश्यम 3 की केरल में प्री-सेल्स 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया हैं। फिल्म इंडस्ट्री पर नज़र रखने वाली वेबसाइट एबी जॉर्ज के अनुसार, केरल में पहले दिन की प्री-सेल्स 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी एडवांस बुकिंग में 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिया हैं ।

बता दें कि दृश्यम 3 जॉर्जकुट्टी और उसके परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है। मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल एक बार फिर अपनी भूमिकाएं दोहराते हुए दिखेंगे। फिल्म में सपोर्टिंग कलाकारों में सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी भी शामिल हैं।

pc- indianexpress.com