Earthquake: फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई इमारते ढ़ही, 8 लोगों की हुई अब तक मौत

इंटरनेट डेस्क। फिलीपींस में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे कई इमारते गिर गई हैं और बड़ा नुकसान होने का अनुमान हैं, प्रभावित इमारतों में ज्यादातर दुकानें, दफ्तर और व्यावसायिक भवन बताए जा रहे है। पुलिस ने अब तक 8 लोगों के शव बरामद होने की पुष्टि की है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 5.07 बजे आया। इसका केंद्र मिंडानाओ द्वीप के पास जमीन से लगभग 35 किलोमीटर नीचे स्थित था। फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार सुबह 11 बजे तक 138 आफ्टरशॉक दर्ज किए गए। इन झटकों की तीव्रता 1.3 से 6.7 के बीच रही।

खबरों की माने तो भूकंप के बाद मिंडानाओ द्वीप के छह इलाकों में सुनामी की लहरें भी दर्ज की गईं। सबसे ऊंची लहर की ऊंचाई 1.4 मीटर (करीब 4.6 फीट) रही। एहतियात के तौर पर इंडोनेशिया और मलेशिया ने भी सुनामी की चेतावनी जारी की थी।

pc- opindia.com