Earthquake: ताइवान के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, राष्ट्रपति त्साई ने समर्थन के लिए आभार किया व्यक्त

इंटरनेट डेस्क। ताइवान में बुधवार की सुबह लोगों के लिए एक बड़ा झटका देने वाली रही। यहां सुबह सुबह ही 7.7 तीव्रता का भूकंप आया और उसके कारण बड़ी बड़ी इमारते झुक गई। खबरों की माने तो इस दौरान 9 से अधिक लोगों की मौत भी हुई है और लगभग 800 से ज्यादा लोगा घायल भी है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने भूकंप के झटकों के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप प्रभावित ताइवान के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। इसके तुरंत बाद, राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन ने बुधवार को चुनौतीपूर्ण समय में समर्थन के लिए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। ताइवान के उपराष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने भी मोदी को धन्यवाद दिया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उपराष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने भारतीय प्रधानमंत्री का समर्थन और एकजुटता के लिए कहा की इस कठिन समय में यह ताइवान के लोगों के लिए ताकत का स्रोत है। राष्ट्रपति त्साई ने कहा, हम इस चुनौतीपूर्ण समय में आपके दयालु शब्दों और समर्थन के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत आभारी हैं।

pc-herzindagi.com