Election Commission: पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान, 4 मई को आएंगे चुनाव परिणाम
- byShiv
- 16 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं। विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान के साथ ही इन राज्यों में अचार संहिता लागू हो चुकी है। पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है।
कब होगा मतदान
असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, पश्चिम बंगाल में मतदान प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी और यहां 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, इन सभी राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई, 2026 को घोषित किए जाएंगे।
पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल मई में खत्म हो रहा है। अप्रैल-मई में चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी, 2021 में इन सभी पांच राज्यों के चुनाव का ऐलान 26 फरवरी को किया गया था। पिछली बार बंगाल विधानसभा का चुनाव 8 चरणों में कराया गया था।
pc- ndtv.in





