Emmanuel Macron: बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने राष्ट्रपति मैक्रों के साथ में की मुलाकात, कई विषयों पर हुई चर्चा
- byShiv
- 18 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों भारत के दौरे पर है। वो सीधे मुंबई पहुंचे जहां मंगलवार को उनकी मुलाकात पीएम मोदी के बाद कई अन्य नेताओं के साथ ही हुई। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ में कई बॉलीवुड स्टार भी मिले। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के साथ एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात की। ये मुलाकात दोनों देशों के नेताओं और कलाकारों के बीच संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।

कौन कौन हुआ शामिल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बैठक में ऋचा चड्ढा के अलावा फिल्म मेकर नीरज घेवान, जोया अख्तर, मनोज बाजपेयी और शबाना आजमी सहित कई पॉपुलर सेलेब्रिटीज मौजूद थे। फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऋचा चड्ढा बेहद खुश हुईं, उन्होंने इस मुलाकात के बारे में बात की। ऋचा ने कहा कि वो मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजिट से मिलकर बेहद खुश थी।

अनिल ने शो की एक्साइटमेंट
अनिल कपूर ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी और फर्स्ट लेडी ब्रिजिट संग कई फोटोज शेयर कीं। कैप्शन में उन्होंने अपनी मुलाकात के बारे में बताया और लिखा- राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी दयालु जीवनसाथी ब्रिजिट के साथ एक प्रेरणादायक दोपहर बिताई। जहां हमने सिनेमा, संस्कृति और भारत-फ्रांस के बीच के शक्तिशाली पुल पर विचार-विमर्श किया। इस मुलाकात का हिस्सा एक्टर मनोज बाजपेयी भी बने। उन्होंने एक लंबा नोट शेयर कर अपनी फीलिंग्स बयां की।
pc- aaj tak






