Emraan Hashmi: फिल्म शूटिंग के दौरान बाल बाल बचे इमरान हाशमी, एसयूवी हवा में पलटती हुई आ गई....
- byShiv
- 14 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गनमास्टर जी9 की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि खबरें हैं की इस फिल्म के लिए एक खतरनाक कार-फ्लिप स्टंट करते समय वो बाल-बाल बचे गए। एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो में एक एसयूवी हवा में पलटती हुई और नीचे खड़ी वैन से टकराती हुई दिख रही है, जो एक्टर के बहुत करीब आ गई थी।
इमरान हाशमी हादसे से बचे
बता दें कि गनमास्टर जी9 के क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान एक खतरनाक कार-फ्लिप स्टंट एक डरावने हादसे में बदलते-बदलते बचा। दरअसल क्रेन से लटकी एक एसयूवी अचानक पलट गई और नीचे खड़ी एक काली वैन से टकरा गई, जिससे वह इमरान हाशमी के चेहरे के बहुत करीब आ गई।
इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, वहीं मेकर्स ने अभी तक ये क्लियर नहीं किया है कि यह घटना पहले से तय स्टंट का हिस्सा थी या शूटिंग के दौरान कुछ गड़बड़ हुई थी।
pc- newsbytesapp.com






