ENG vs IND: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी-20 में 100 छक्के पूरे कर.....
- byShiv
- 02 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई को चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इस मैच में अभिषेक ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में 59 रन बनाए। अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 4 छक्के लगाए। पारी के चौथे ओवर में तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने महज 785 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।
अभिषेक शर्मा ने 785 गेंदों में 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के एविन लुइस का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 789 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस सूची में न्यूजीलैंड के फिन एलन 871 गेंदों के साथ तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड 931 गेंदों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज कॉलिन मुनरो 963 गेंदों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। भारत के सूर्यकुमार यादव ने 1007 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे।
अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (179), हार्दिक पांड्या (126) और विराट कोहली (124) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
PC- cricinfo.com






