ENG vs IND: गुरनूर बराड़ के नाम दर्ज हुआ लॉर्ड्स का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, 51 वर्ष पुराना रिकॉर्ड किया...

इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड ने रविवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर ऐतिहासिक स्कोर खड़ा कर भारत को वनडे सीरीज में भी हरा दिया। मेजबान टीम ने टॉस जीतने के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 387 रन बनाए। यह इंग्लैंड का वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। प्रसिद्ध कृष्णा ने 69 रन खर्च करने के बाद दो शिकार किए। प्रिंस यादव ने 79 रन देकर एक विकेट लिया। अर्शदीप सिंह ने 72 और अक्षर पटेल ने 61 रन दिए।

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को कूटा। 26 वर्षीय पेसर ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 97 रन लुटाए और कोई सफलता हासिल नहीं की। लॉर्ड्स का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड गुरनूर बराड़ के नाम दर्ज हो गया है। वह लॉर्ड्स में एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

गुरनूर ने लॉर्ड्स में भद्द पिटवाने के मामले में करसन घावरी का 51 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। भारत के लिए 19 वनडे खेलने वाले घावरी ने 1975 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 11 ओवर में 83 रन लुटाए थे। तब वनडे 60 ओवर का हुआ करता था और एक गेंदबाज को अधिकतम 12 ओवर फेंकने की इजाजत दी थी। गुरनूर एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे विनय कुमार और भुवेश्वर कुमार हैं। विनय ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के सामने 102 रन खर्च किए थे। यह मैच बेंगलुरु में आयोजित हुआ। भुवी ने 2015 में वानखेड़े स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 106 रन दिए थे।

PC- cricinfo.com