ENG vs IND: भारतीय टीम के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने 125 रनों से हराया
- byShiv
- 08 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम को इंग्लैंड के सामने टी20 सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी भारतीय टी20 टीम लगातार मैच हार रही है। 5 मैचों की टी20 सीरीज के मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेले गए गए मैच में टीम इंडिया को रिकॉर्ड 125 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी है।
भारतीय टीम अब इस सीरीज में 2-0 से पीछे हो गई, जिसमें उसके सामने अब इसे जीतने की कोई उम्मीद नहीं है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस भारतीय टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। भारतीय टीम को पहली बार टी20 इंटरनेशनल में किसी मुकाबले में 100 से अधिक रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रनों का स्कोर खड़ा किया।
जवाब में भारत की पूरी पारी 11.4 ओवर्स में सिर्फ 76 रनों के स्कोर पर सिमट गई। इससे पहले टीम इंडिया को साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 80 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। इंग्लैंड ने ये मैच 125 रन से अपने नाम किया।
PC- cricinfo.com






