इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को 6 विकेट से जीत मिली। बर्मिंघम में खेले गए इस मैच में भारत के स्टार बैटर विराट कोहली का बल्ला तो नहीं चला और वो केवल 5 रन बना सके। इस 5 रन के दम पर भी विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़कर नंबर वन बनने का गौरव हासिल किया।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में कोहली तीसरे नंबर पर तब बैटिंग करने आए थे जब रोहित शर्मा सिर्फ 11 रन के स्कोर पर आउट हो गए थे। ये कोहली का 312वां वनडे मैच था और वनडे में ये उनकी 300वीं पारी थी।
कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर ने 5 रन बनाकर भी सचिन तेंदुलकर के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया और वनडे प्रारूप में पहली 300 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। कोहली से पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज था जिन्होंने वनडे प्रारूप में अपनी पहली 300 पारियों में 12,015 रन बनाए थे। अब विराट कोहली ने पहली 300 वनडे पारी में 14,802 रन बनाते हुए सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।
PC- cricinfo.com






