eng VS nz: जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले बने इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में स्टार इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने इतिहास रच दिया। रूट ने पहली पारी में 1 तो दूसरी पारी में मात्र 8 रन बनाए। जो रूट जब दूसरी पारी में बैटिंग करने आए तो वह इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 300 पारियों में बैटिंग करने वाले पहले बल्लेबाज बने। 

उनसे पहले इंग्लैंड के 149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कोई नहीं कर पाया। वहीं ऑलओवर लिस्ट में जो रूट 300 टेस्ट पारियों में बैटिंग करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं।

जो रूट सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा पारियों में बैटिंग करने वाले बल्लेबाज हैं। मास्टर ब्लास्टर ने अपने टेस्ट करियर में भारत के लिए 329 पारियों में बल्लेबाजी की, वहीं अब जो रूट 300 पारियों में बैटिंग करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 164 मैचों की 300 पारियों में इंग्लैंड के इस स्टार बल्लेबाज ने 13952 रन बनाए हैं। 

pc- aaj tak