ENG vs PAK: गेंदबाज रजाउल्लाह के नाम दर्ज हुई ये बड़ी उपलब्धि, इंग्लैंड के खिलाफ कर दिया ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। इस डेब्यू के साथ ही उन्होंने एक उपलब्धि हासिल की। कमाल की बात ये है कि उन्होंने ये उपलब्धि गेंदबाजी में नहीं बल्कि बल्लेबाजी में हासिल की। इसके आलावा वह अब टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पाकिस्तानी बन गए हैं।

दूसरी पारी में पाकिस्तान के 312 के स्कोर पर 7 विकेट गिर गए थे, तब रजाउल्लाह बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने डिफेंसिव नहीं बल्कि आते ही अटैकिंग खेलना शुरू कर दिया। रजाउल्लाह ने 63 गेंदों में 81 रन बनाए, इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 9 छक्के और 4 चौके लगाए।

रजाउल्लाह टेस्ट डेब्यू मैच पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 9 छक्के लगाए। उनके आलावा सिर्फ टिम साउथी हैं, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू में 9 छक्के लगाए। रजाउल्लाह टेस्ट डेब्यू मैच में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने 43 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की थी। उन्होंने फहीम अशरफ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में आयरलैंड के खिलाफ 52 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

pc- cricinfo.com