ENG VS PAK: जो रूट ने बतौर कप्तान रचा इतिहास, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में यह कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में कप्तान जो रूट ने इतिहास रच दिया। जॉर्डन कॉक्स के साथ शतकीय साझेदारी कर उन्होंने अपनी टीम को बड़े स्कोर की राह दिखाई। रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ 66 रन की पारी खेली। इस पारी के साथ वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इतिहास रचने में कामयाब रहे।

जो रूट ने बतौर कप्तान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन पूरे कर लिए है। यह आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट के बाद उन्हें एक बार फिर इंग्लिश टेस्ट टीम की कप्तानी करने का मौका मिला। पाकिस्तान के खिलाफ पहले ही टेस्ट में 112 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेल उन्होंने यह कारनामा किया।

रूट के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बतौर कप्तान अब 34 मैचों की 63 पारियों में 50.4 की औसत के साथ 3024 रन हो गए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स 2182 रनों के साथ मौजूद हैं, जो उन्होंने 40 मैचों की 71 पारियों में बनाए। रूट और स्टॉक्स के बीच अच्छा खासा रनों का अंतर देखने को मिल रहा है।

PC-