ENG vs PAK: पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से बाबर आजम हुए बाहर

इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बाहर हो गए हैं। बाबर को चोट का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से अब तक वे फिट नहीं हो सके हैं। पाक टीम के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि बाबर ने पिछले दो टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी। 

पाकिस्तानी टीम के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि कप्तानी ही नहीं बल्कि बल्ले से भी बाबर सहयोग दे सकते थे। पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपना नया कप्तान भी चुन लिया है। हैरानी की बात ये है कि शान मसूद को टीम की कप्तानी नहीं सौंपी गई है। 

बता दें कि पीसीबी ने किसी को भी उपकप्तान नहीं चुना था और ऐसे में पहले टेस्ट मैच के कप्तानी पर सस्पेंस था लेकिन अब ये खत्म हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए सलमान अली आगा को टीम की कमान सौंपी गई है।

PC- AAJ TAK