ENG vs SL: आदिल रशीद ने अपने नाम किया एक अनोखा कीर्तिमान, यह कारनामा करने वाले बने इंग्लैंड के पहले गेंदबाज
- byShiv
- 04 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। टी20 विश्व कप की शुरुआत होने में अब बस 3 दिनों का समय शेष रह गया है। लेकिन इसके पहले इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली बाइलेटरल सीरीज में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 3-0 से क्लीन स्वीप करने का काम किया। इसी मुकाबले में इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद ने अपने नाम पर एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित कर लिया।
ऐसा करते ही रशीद क्रिकेट जगत में ये कारनामा करने वाले 6वें खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि राशिद इस मुकाम को हासिल करने से महज 1 कदम दूर थे। उन्होंने आखिरी मुकाबले में उतरते ही जबरदस्त इतिहास कायम कर दिया है.
आदिल रशीद 1 विकेट हासिल करते ही 150 विकेट लेने वाले टी20 क्रिकेट इतिहास के 6वें खिलाड़ी बन चुके हैं। बता दें कि इससे पहले ये कारनामा इंग्लैंड क्रिकेट इतिहास में किसी गेंदबाज ने नहीं किया था। वह इंग्लिश क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। 37 वर्षीय रशीद ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी. उन्होंने 137 मुकाबलों में गेंदबाजी करते हुए 150 विकेट हासिल किया है।
PC-






