EPFO: क्या आपको पता हैं किन कामों के लिए नहीं निकाल सकते हैं आप पीएफ का पैसा

इंटरनेट डेस्क। आप नौकरी करते हैं तो आपका पीएफ जरूर कटता होगा। जितना आपका पीएफ कटता हैं उतना ही पैसा कंपनी भी आपके अकाउंट में जमा करवाती है। यही पैसा धीरे-धीरे बड़ा फंड बन जाता है. इसका मकसद साफ है कि रिटायरमेंट या मुश्किल वक्त में आर्थिक सहारा मिल सके। लेकिन क्या आपको पता हैं की आप किन कामों के लिए यह पैसा नहीं निकाल सकते है। 

डेली खर्च या लाइफस्टाइल 
आप पीएफ का पैसा डेली खर्च और लाइफ स्टायल के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते। अगर आप मोबाइल खरीदने, घूमने जाने या किसी शौक को पूरा करने के लिए इसे निकालना चाहते हैं, तो नियम इसकी अनुमति नहीं देते।

लोन चुकाने 
लोन चुकाने के लिए पीएफ से पैसा नहीं निकाला जा सकता। कई लोग इसे एक तरह का बैकअप फंड मान लेते हैं, लेकिन नियम इसके खिलाफ हैं। शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या किसी अन्य निवेश के लिए इस रकम का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

घर या गाड़ी खरीदने के लिए 
पीएफ का पैसा घर या गाड़ी के इस्तेमाल में नहीं किया जा सकता। लोगों को लगता है कि बड़ी खरीदारी के लिए यह फंड मदद करेगा, लेकिन ऐसा नहीं है, पीएफ का उद्देश्य लग्जरी खर्च पूरे करना नहीं। बल्कि भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा देना होता है।

PC- peoplematters.in