Business
EPFO: जाने शादी के लिए कितना पैसा निकाल सकते हैं आप पीएफ अकाउंट से, ये रही पूरी डिटेल
- byShiv
- 23 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप नौकरी करते हैं तो आपका पीएफ कटता होगा और इतना ही पैसा आपके अकाउंट में आपकी कंपनी भी जमा करवाती है। ऐसे में आपके पास एक अच्छा खासा फंड तैयार हो जाता है। ऐसे में आपकी शादी या परिवार में किसी सदस्य की शादी होने वाली है तो आप पैसा निकाल सकते है। हाल ही में अपने एक्स पोस्ट के जरिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने सदस्यों को शादी के खर्च के लिए पीएफ से एडवांस निकालने की सुविधा के बारें में बताया है।
शादी के लिए कितनी बार निकाल सकते हैं PF?
- EPFO के नियमों के मुताबिक आप शादी के लिए कुल 5 बार पीएफ एडवांस निकाल सकते हैं
- हर बार निकासी EPFO की तय पात्रता और नियमों के मुताबिक ही होगी
- जरूरत के मुताबिक अलग-अलग अवसरों पर इस सुविधा का फायदा उठाया जा सकता है
- किनकी शादी के लिए मिल सकता है एडवांस?
- अपनी शादी के लिए
- बेटे या बेटी की शादी के लिए
भाई या बहन की शादी के लिए
- कितना पैसा निकाल सकते हैं?
- शादी के लिए पीएफ खाते में जमा राशि का अधिकतम 75% तक एडवांस निकाला जा सकता है
- आपको अपने खाते में कम से कम 25% रकम रखना होगा
- वहीं आपकी लास्ट निकासी की राशि आपके उपलब्ध PF बैलेंस और EPFO के नियमों पर निर्भर करेगी
pc- rentomojo.com






