Business
EPFO: जाने कैसे चेक कर सकते हैं आप अपना पीएफ बैलेंस, वो भी अपने मोबाइल से
- byShiv
- 03 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप नौकरी करते हैं तो आपका पीएफ कटता होगा और इतना ही पैसा आपकी कंपनी भी आपके पीएफ अकाउंट में जमा करवाती है। ऐसे में जो वर्षों से नौकरी तो कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ये पता ही नहीं होता कि उनके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हैं। आपकी कंपनी आपके पीएफ खाते में हर महीने आपके पीएफ के पैसे जमा कर भी रही है या नहीं? ऐसे में आपको अपना पीएफ बैलेंस चेक करते रहना चाहिए। तो जानते हैं कैसे चेक कर सकते है।
कैसे चेक कर सकते हैं पीएफ का बैलेंस?
- आप अपना पीएफ बैलैंस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको ईपीएफओ की पासबुक वाली आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है
- यहां से आप अपना पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं
पीएफ का बैलेंस चेक करने का प्रोसेस क्या है?
- पीएफ का बैलेंस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के पासबक वाले आधिकारिक लिंक https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाना है
- फिर आपको यहां पर अपना यूएएन नंबर दर्ज करना है
- साथ में पासवर्ड भी भरें
- फिर कैप्चा कोड़ भरें जो स्क्रीन पर दिया है
- इसके बाद आपको 'Sign In' वाले बटन पर क्लिक करना है
- अब आपके सामने डेशबोर्ड आएगा
- यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको पासबुक वाले सेक्शन पर क्लिक करना है
- फिर आपको यहां पर अपनी पासबुक दिखेगी
ध्यान रहे अगर एक कंपनी से अधिक की पासबुक है, तो करंट कंपनी वाली मेंबर आईडी चुनें - इसके बाद आप नीचे अपनी पासबुक देख सकते हैं
इसमें आप जान सकते हैं कि आपके पीएफ में कुल कितना बैलेंस मोजूद है।
pc- bhasakr english






