EPFO:24 घंटों में हो रहे लोगों के पीएफ सेटलमेंट, जाने कौन हैं वो लोग

इंटरनेट डेस्क। आप भी नौकरी करते हैं तो आपका पीएफ कटता होगा और उतना ही पैसा कंपनी भी आपके खाते में जमा करवाती हैं, जिससे एक फंड तैयार हो जाता है। जिसे आप जरूरत के समय काम ले सकते है। भविष्य के लिए आर्थिक तौर पर पीएफ भी नौकरी करने वाले लोगों की मदद करता है। पीएफ खाते में हर महीने पैसे जमा होते हैं और लोग अपनी जरूरत के हिसाब से नौकरी के बीच में भी पीएफ खाते से पैसे निकाल लेते हैं। वहीं, अब जानकारी है कि कई क्लेम 24 घंटों के भीतर ही सेटल हो जाते हैं। चलिए जानते हैं किन लोगों के क्लेम 24 घंटे में सेटल हो सकते हैं…

किन लोगों के 24 घंटे में सेटल हो सकते हैं क्लेम?

ईपीएफओ के सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर रमेश कृष्णमूर्ति के मुताबिक, संगठन ने क्लेम सेटलमेंट से जुड़ा अधिकांश लंबित काम का निपटारा कर लिया है
अब नए सिस्टम के जरिए बड़ी संख्या में क्लेम ऑटोमेटिक तरीके से प्रोसेस हो रहे हैं जिससे पीएफ खाताधारकों को अप्लाई किए गए क्लेम के पैसे जल्द मिलने की उम्मीद है

ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम के जरिए पूरे हो रहे हैं
इसलिए ऐसे में कई मामलों में क्लेम उसी दिन मंजूर हो सकता है
जबकि ज्यादातर पीएफ खाताधारकों के क्लेम का निपटारा 1-2 दिन के भीतर किया जा सकता है यानी 24-48 घंटे

क्या सभी लोगों के क्लेम 24 घंटे में सेटल हो सकते हैं?

नहीं, 24 घंटे में ऑटो क्लेम सिस्टम सभी के लिए नहीं है
इसका लाभ उन पीएफ खाताधारकों को मिल सकता है जिनकी केवाईसी पूरी है, पैन, आधार और बैंक डिटेल्स पूरी अपडेट हैं
साथ ही किए गए क्लेम में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं है, ऐसे क्लेम 24 घंटे में सेटल हो सकते हैं

PC- newsonair.gov.in