FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2030 में खेल सकती हैं 64 टीमें, होगा ऐतिहासिक संस्करण
- byShiv
- 14 Jul, 2026
इंटरेनट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप अपने अंतिम पड़ाव की और हैं, इस बीच फुटबॉल की सर्वाेच्च संस्था फीफा ने अब 2030 पुरुष वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 64 करने के प्रस्ताव पर विचार करने की बात कही है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला 2026 फीफा वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद लिया जाएगा।
यह जानकारी फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने दी है। स्विस मीडिया ब्लूविन से बातचीत में जियानी इन्फेंटिनो ने फीफा के लगातार विस्तार की नीति का बचाव किया। उन्होंने कहा, उत्तरी अमेरिका में आयोजित 2026 फीफा वर्ल्ड कप में 48 टीमों वाला नया प्रारूप 100 प्रतिशत सफल साबित हुआ है। इसी सफलता को देखते हुए अब 2030 वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या बढ़ाकर 64 करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी।
2030 वर्ल्ड कप पहले से ही ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि इसका आयोजन स्पेन, पुर्तगाल और मोरक्को में होगा, जबकि टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले उरुग्वे, अर्जेंटीना और पराग्वे में खेले जाएंगे।
pc- aaj tak






